मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 63 कार्यों का किया लोकार्पण, 54 कार्यों का भूमिपूजन; डोम, इंडोर स्टेडियम और बीटी सड़क निर्माण को मिली मंजूरी

प्रेमनगर/सूरजपुर, 28 अक्टूबर 2026। सूरजपुर जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने 24 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से पूर्ण 63 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 208 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत के 54 कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान प्रेमनगर नगर पंचायत के लिए 2 करोड़ 70 लाख रुपये के अतिरिक्त विकास कार्यों की घोषणा की गई। इसमें मंगल भवन के पास डोम निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये, इंडोर स्टेडियम के लिए 50 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 12 से विश्रामगृह तक लगभग दो किलोमीटर बीटी सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा अंचल सहित प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं को साकार करना सरकार का संकल्प है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिकूल मौसम के कारण कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाने पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से खेद व्यक्त किया और जिला प्रशासन की तैयारियों की सराहना की।

जल संरक्षण में सूरजपुर प्रदेश में प्रथम, देश में चौथे स्थान पर

कार्यक्रम में सूरजपुर जिले की जल संरक्षण के क्षेत्र में उपलब्धि भी प्रमुखता से सामने आई। मुख्यमंत्री ने जल संचय जनभागीदारी अभियान में जिले के प्रदेश में प्रथम और देश में चौथे स्थान पर रहने पर नागरिकों, कलेक्टर एवं जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी। जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित 2,212 कार्यों पर लगभग 130 करोड़ 56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों के माध्यम से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, भूजल स्तर में सुधार लाने और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता बढ़ाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए जिले में किए जा रहे प्रयासों को अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।

किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल तक किए जाने, प्रदेश में 360 नए धान खरीदी केंद्रों की स्वीकृति तथा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी। राज्य में सिंचाई कार्यों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक और पुरानी सिंचाई योजनाओं की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के लिए 2,800 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना और तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक में वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं, किसानों, गरीब परिवारों और विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बस्तर और सरगुजा अंचल में शांति, विकास, पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। सुशासन के तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, सेवा सेतु और अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरगुजा संभाग में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ग्राम पंचायतों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं से महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में विधायक भूलन सिंह मरावी, विधायक शकुंतला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदमणि पैकरा, उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सरगुजा आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर रेना जमील, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री निवास से सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय तथा भरत सिंह सिसोदिया भी वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े।

चुनाव से पहले प्रेमनगर में बड़ा बवाल! ग्रामीणों ने कहा- पट्टा दो, सुविधा दो, नहीं तो वोट नहीं