सूरजपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा संतोष महतो एसडीओपी प्रेमनगर नरेंद्र पूजारी के मार्गदर्शन सोमवार को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के लिए एक जागरूकता वाहन रैली का आयोजन हुआ। यह आयोजन तारा पुुलिस की पहल से हुआ। हेलमेट पहनकर बाइक रैली निकाली गई और आस-पास के लोगों को संदेश देने की कोशिश की गई है कि तमाम मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में मौत होने का मुख्य वजह हेलमेट न पहनना है।
जन प्रतिनिधि भी हेलमेट जागरूकता अभियान में शामिल हुए। तारा इलाके के सालही मोड़ जनार्दनपुर तिराहा होकर निकली रैली निकाली। इस बाइक रैली के दौरान चौकी प्रभारी तारा संजय गोस्वामी के द्वारा बाइक चलाते समय हेलमेट पहनकर चलने हेतु जागरूक किया गया। इस जन जागरूकता कार्यक्रम में चौकी प्रभारी तारा संजय गोस्वामी, सहायक उप निरीक्षक लालचंद कुजूर, प्रधान आरक्षक मुक्तेश्वर वर्मा तथा अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।